Web hosting

Monday, 18 September 2017

JAVA Strings

Java Strings 

  • Introduction to java strings in Hindi
  • Operations on java strings in Hindi 
  • Length of java strings in Hindi
  • Java string operations in Hindi

    Introduction to Java Strings 

    Strings characters की sequence होती है। जैसे की "Java in Hindi" एक string है। Java में strings को objects की तरह implement किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि strings पर operations perform किये जा सके। Operations जैसे की 2 strings को जोड़ना या compare करना आदि आप strings पर perform कर सकते है। String एक class है। आप normal string variables भी create कर सकते है और string class का object भी create कर सकते है। और दोनों के साथ ही operations perform कर सकते है।  


    String myString = "this is a string"; // variable 

    String myString = new String("This is a string"); // object 

      
    String को एक variable की तरह और एक object की तरह यूज़ करने में फर्क होता है। जब आप string को object की तरह यूज़ करते है तो एक बार object create होने के बाद आप उसमे कोई change नहीं कर सकते है। उदाहरण के लिए ऊपर दिए हुए example को देखिये मैने myString नाम से object बनाया है। लेकिन अब इसके text "This is a string" में कोई change नहीं किया जा सकता है". लेकिन जब आप string को variable की तरह यूज़ करते है तो उसमे आसानी से changes किये जा सकते है। 

    Java कुछ methods provide करती है, जिनसे आप string object में modification कर सकते है। लेकिन जब भी आप ऐसा करते है तो एक नया string object generate होता है। Original string object में कोई change नहीं आता है। इन सभी operations के बारे में निचे दिया जा रहा है।

    String Length

    किसी भी string में जितने characters होते है वो उस string की length होते है। किसी भी string की length पता करने के लिए आप length() method यूज़ कर सकते है। इसके लिए आप उस string पर length method call करते है। 


    String myString = "hello";

    System.out.println(myString.length());

          


    Concatenating Strings

    जब किन्हीं 2 strings को जोड़कर एक तीसरी string बनायीं जाती है तो उसे string concatenation कहते है। ऐसा आप + operator के द्वारा भी कर सकते है और concat() method के द्वारा भी कर सकते है। इन दोनों ही तरीकों के उदाहरण निचे दिए जा रहे है।


    String myString = "This is a string";

    String yourString = "This is your string";

    String ourString = myString+yourString; // with + operator 

    ourString = myString.concat(yourString); // with concat() method 

    System.out.println(ourString);

      

    String Indexing with charAt()

    ये method string में से किसी एक method को extract करने के लिए यूज़ किया जाता है। Strings की indexing arrays की तरह ही होती है। पहला character 0 index पर होता है। इसलिए आप string के किसी भी single character को access कर सकते है। इसके लिए आप charAt() method यूज़ करते है। जो index number आप इस method में pass करते है ये method उसी index के character को return करता है।         


    String myString = "hello";

    System.out.println(myString.charAt(3)); 

        

    String Indexing with substring()

    किसी string में sub string search करने के लिए आप substring() method यूज़ करते है। इस method में आप 2 arguments pass करते है। पहला argument वो index number है जंहा से आप string को access करना चाहते है। और दूसरा argument वो index number है जँहा तक की string आप access करना चाहते है। ये method starting index से लेकर ending index तक की string return करता है। 


    String s1 = "hello my name is khan";

    System.out.println(s1.substring(5,8));

           

    String Indexing with indexOf()

    कौनसी sub string किस index पर है ये पता करने के लिए आप indexOf() method यूज़ करते है। इस method में एक sub string pass की जाती है। ये method उस sub string की stating index return करता है। 


    String s1 = "hello my name is khan";

    System.out.println(s1.indexOf("my")); //returns 7

          

    String Comparison with equals() 

    कोई सी भी 2 strings को compare करने के लिए Equals() method यूज़ किया जाता है। यदि दोनों strings equal होती है तो ये method true return करता है। एक string पर इस method को call किया जाता है और दूसरी string argument की तरह pass की जाती है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 


    String s1 = "hello";

    String s2 = "hello";

    System.out.println(s1.equals(s2)); // prints true 

    No comments:

    Post a Comment