HTML Introduction
- Introduction to HTML in Hindi
- Versions of HTML in Hindi
- Basics of HTML tags in Hindi
- Common tags of HTML in Hindi
Introduction to HTML (Hypertext Markup Language)
HTML information को सुन्दर और आकर्षक तरीके से World Wide Web में present करने का एक माध्यम है। HTML Berners lee के द्वारा 1991 में create की गयी थी। HTML World Wide Web Consortium (W3C) द्वारा एक standard के रूप में manage की जाती है। W3C एक international community है जो web standards को manage करने का कार्य करती है।
जब एक technology या language standard के रूप में चुन ली जाती है तो उसे सभी Platforms, Developers और Organizations बिना किसी शर्त के follow करते है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की आप कौनसा operating system या editor use कर रहे है webpages create करने के लिए हमेशा HTML का ही प्रयोग किया जाता है।
HTML में create किये गए web pages को सभी platforms पर देखा जा सकता है। इसके लिए आपको किसी प्रकार के special platform या software की आवश्यकता नहीं होती है। HTML platform independent होती है।
आइये अब सबसे पहले HTML का मतलब समझने का प्रयास करते है। HTML की full form Hyper Text Markup Language होती है। इनमें से हर word का एक विशेष अर्थ है जिसे नीचे detail से समझाया जा रहा है।
जब एक technology या language standard के रूप में चुन ली जाती है तो उसे सभी Platforms, Developers और Organizations बिना किसी शर्त के follow करते है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की आप कौनसा operating system या editor use कर रहे है webpages create करने के लिए हमेशा HTML का ही प्रयोग किया जाता है।
HTML में create किये गए web pages को सभी platforms पर देखा जा सकता है। इसके लिए आपको किसी प्रकार के special platform या software की आवश्यकता नहीं होती है। HTML platform independent होती है।
आइये अब सबसे पहले HTML का मतलब समझने का प्रयास करते है। HTML की full form Hyper Text Markup Language होती है। इनमें से हर word का एक विशेष अर्थ है जिसे नीचे detail से समझाया जा रहा है।
Hyper
Hyper का मतलब होता है की HTML sequence में नहीं काम करती है। जैसा की किसी programming language में होता है, एक statement के बाद अगला statement execute होगा। यदि कोई HTML file में link है और यूज़र उस पर press करता है तो वो execute हो जाती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की उससे पहले कितने elements है और या वो सभी load हुए है या नहीं। ये भी जरुरी नहीं की किसी एक HTML file से पहले दूसरी HTML file execute नहीं हो सकती है। सभी HTML files independent होती है।
Text
HTML text को format करके webpages के रूप में represent करने के लिए यूज़ की जाती है।
Markup
Markup का मतलब text formatting होता है। आप text को tags के द्वारा mark करते है। जैसे text को tags के द्वारा mark किया जाता है वैसे ही text web page में show होता है। जैसे की यदि आप किसी text को <h1 > tag के द्वारा mark करेंगे तो webpage में वह text बड़ा और bold दिखाई देगा।Language
HTML एक language है जो web development के लिए यूज़ की जाती है।
So what is HTML? (in plain Hindi)
HTML एक Hyper Text Markup Language है जो CSS (Cascading Style Sheet) और JavaScript के साथ web pages create करने के लिए use की जाती है। HTML के विभिन्न tags को use करते हुए आप text को mark करते है और webpages में beautiful fonts, colours, paragraphs, lists और tables आदि के रूप में present करते है।HTML Versions
अब तक HTML के बहुत से version industry में आ चुके है इनके बारे में नीचे दिया जा रहा है।
HTML 1.0
ये HTML का पहला version था। उस समय बहुत कम लोग इस language के बारे में जानते थे और HTML भी बहुत limited थी।
HTML 2.0
इस version में HTML 1.0 के सभी features थे। इस version के साथ ही HTML website develop करने का बुनियादी माध्यम बन चुकी थी।
HTML 3.0
इस version के आने तक HTML बहुत popular हो चुकी थी। इस version में browsers के साथ compatibility problem होने की वजह से इस version को रोक दिया गया था।HTML 3.2
इस version में पिछले version के बाद कुछ नए tags add किये गए। ये वो time था जब W3C ने website development के लिए HTML को standard घोषित किया था।
HTML 4.01
इस version में कुछ नए tags के साथ ही cascading style sheet को भी introduce किया गया था। इस समय HTML पूरी तरह modern language बन चुकी थी|HTML 5.0
ये HTML का latest version है। इसमें multimedia support के लिए कुछ नए tags provide किये गए है। HTML5 के बारे में और अधिक जानकारी आप HTML5 in Hindi tutorial से प्राप्त कर सकते है।
XHTML
ये version HTML 4.01 के बाद आया था। इसमें HTML के साथ XML को add किया गया था।
HTML Tags
एक HTML file tags और text का combination होती है। HTML tags को HTML elements भी कहा जाता है। यदि आपको tags का concept समझ आ जाये तो आप HTML आसानी से समझ सकते है। Basically tag ये बताते है की text के साथ क्या करना है।एक tag एक specific purpose define करता है। हर task के लिए अलग अलग tags बनाये गए है। किसी भी tag के 2 part होते है। Opening tag शुरुआत में लगाया जाता है। इससे interpreter को ये पता चल जाता है की आप क्या करने वाले है। Opening tag के बाद वो text लिखा जाता है जिस पर ये tag apply हो रहा है। इसके बाद closing tag लिखा जाता है।
Closing tag से interpreter को पता चलता है की इस tag का उपयोग यँही तक था। Closing tag को opening tag से differentiate करने के लिए closing tag में forward slash लगाया जाता है। Tags का basic structure नीचे दिया जा रहा है।
<tagName> text </tagName>
|
Some Basic Tags
निचे आपको HTML के कुछ basic tags दिए जा रहे है। ये वो tags है जो आप हर HTML file में commonly यूज़ करेंगे।
A Simple HTML Program
<html>
<head>
<title>My Page</title>
</head>
<body>
<h1>
My First Web Page
</h1>
</body>
|
<!DOCTYPE> Tag
कई बार HTML tag से पहले इस tag का इस्तेमाल किया जाता है। ये tag बताता है की आप कौनसा HTML version यूज़ कर रहे है। कुछ browsers security purpose से HTML के पुराने versions को support नहीं करते है। इसलिए ये tag HTML version के बारे में browser को information देता है। जिससे browsers appropriate action ले सके।
Executing HTML Program
HTML program को execute करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले आप अपने program को किसी text editor में लिख लीजिये। जैसे की notepad आदि।
इसके बाद उस program को .html extension के साथ save कीजिये।
इसके बाद आप उस save की गयी file को open करते है। इसके बाद आपका webpage browser में automatically open हो जाता है।
इस tutorial में आपने HTML की history, उसके versions और HTML tags के बारे में जाना है। HTML tags के बाद attributes के बारे में जानना अति महत्वपूर्ण है। Attributes text की advanced marking के लिए use किये जाते है। Attributes के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए अगली tutorial पढ़ें - HTML Attributes in Hindi






No comments:
Post a Comment